विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मुख्य कार्यक्रम —    5 जून को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन आगरा, 5 जून को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर संस्था “ अमन जन सेवा समिति”, आगरा द्वारा “मिनी मोंटेसरी जूनियर हाई स्कूल, दुर्गानगर, नगला पड़़ी, दयालबाग, आगरा” के परिसर में पर्यावरणीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबन्धिका श्रीमती आशा चंद्रा ने किया। संस्था सचिव डॉ. जी. आर. शर्मा ने आम-जन को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया और बच्चों को पर्यावरण के लाभ के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध बना रहे। इस मौके पर संस्था सचिव डॉ. जी. आर. शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेश कुमार एवं स्कूल प्रबन्धिका श्रीमती आशा चंद्रा ने बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया। उक्त कार्यक्रम में मुकेश दीक्षित, पुनीत शर्मा आदि ने भी काफी सहयोग किया। भवदीय (डॉ. जी. आर. शर्मा) सचिव आम जन सेवा समिति, आगरा मो. नं. 705551888

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
Instagram
Telegram
WhatsApp
URL has been copied successfully!
Scroll to Top