Birth Certificate Apply: जन्म प्रमाण पत्र को सरकार के द्वारा अहम दस्तावेज का दर्जा दिया है. अब हर किसी को जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नही बना है, तो आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते है. यह प्रमाण पत्र बच्चे का जन्म के 21 दिन के अंदर बनता है, अगर तब नही बनवाया तो आप इसे ऑनलाइन बनवा सकते है। इस लेख में जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कैसे (Birth Certificate Apply) बनाते है, इसके बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी को देने वाले है।
Table of Contents
जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?
जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, यह दस्तावेज जन्म का प्रमाण पत्र होता है, यह बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर अस्पताल से बनता है, इसमे बच्चे का जन्म की तारीख के साथ ही जन्म से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित किया जाता है. आप जन्म प्रमाण पत्र को अपने नजदीक के सरकारी अस्पताल या फिर ब्लॉक से बनवा सकते है। यहाँ से आप ऑफ़लाइन ही जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते है, अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनवाना चाहते है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. इसके लिए अहम दस्तावेज होने चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करके बनवाना चाहते है, तो आपके पास जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए. तभी आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन (Birth Certificate Apply) कर सकते है, जो निम्न प्रकार से है!
- माता और पिता का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- हॉस्पिटल का प्रमाण पत्र
- बच्चे के अस्पताल से संबंधित दस्तावेज
- हॉस्पिटल की रसीद
- मोबाइल नंबर
Birth Certificate Apply: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन आवेदन (Birth Certificate Apply) करके बनवाना चाहते है, तो आपको इस लेख में आवेदन के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी को दिया है. जिसको फॉलो करके बड़ी आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है.
- स्टेप 1 – जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट को गूगल पर ओपन करना पड़ेगा.
- स्टेप 2 – जिसके बाद गूगल पर वेबसाइट का नया होमपेज खुलेगा, जिसमें आपको यूजर लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक करना है. फिर पेज पर Signup पर क्लिक करना है. जिसके बाद नया पेज खुलेगा.
- स्टेप 3 – अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म आएगा, जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है.
- स्टेप 4 – जिसके बाद आपको अपना राज्य , जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना है. जिसके बाद आपके सामने कैप्चा कोड ऑप्शन आएगा, जिसको दर्ज करना है. जिसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गया है.
- स्टेप 5 – अब एक बार फिर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन करना है.
- स्टेप 6 – अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का फॉर्म पर क्लिक करना है, जिसके बाद फॉर्म खुलेगा.
- स्टेप 7 – अब फॉर्म में जानकारी को दर्ज करना है. जिसके बाद दस्तावेज की फ़ोटो को अपलोड करना है.
- स्टेप 8 – जिसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करना है. जिसके बाद फॉर्म को एक बार चेक कर लेना है.
- स्टेप 9 – फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म को सबमिट कर देना है.
- स्टेप 10 – अब आपके मोबाइल पर जन्म प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जिसको सेव कर ले.
जन्म प्रमाण पत्र की पोर्टल लिंक
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन (Birth Certificate Apply) करने के लिए हर राज्य की अलग अलग वेबसाइट है, जिसके बारे में हमने बताया है. जो निम्न प्रकार से है.
हिमाचल प्रदेश | edistrict.hp.gov.in |
उत्तराखंड | e-Services |
हरियाणा | Antyodaya-Saral Portal |
पंजाब | E-Sewa |
दिल्ली | Delhi Govt Portal |
उत्तर प्रदेश | e-NagarSewa Portal |
गुजरात | raj.nic.in |
राजस्थान | Gujarat civil registration system |
बिहार | serviceonline.bihar.gov.in |
पश्चिम बंगला | Janma-Mrityu Thathya |
झारखंड | Jharkhand.nic |
कर्नाटक | karnataka.gov.in |